ईद के मौके पर फिल्मी हस्तियों ने प्यार, शांति की कामना की

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। ईद के मौके पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अनिल कपूर और वरुण धवन आदि फिल्मी हस्तियों ने अपने प्रशंसकों को इस त्योहार की बधाई देते हुए उनके लिए प्यार, शांति और खुशी की कामना की।

इस अवसर पर बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में अपने प्रशंसकों को ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी :

अमिताभ बच्चन : ईद मुबारक।

अनुपम खेर : सभी को ईद मुबारक। प्यार, शांति और खुशी हमेशा बनी रहे।

अनिल कपूर : आप सबको ईद की बहुत मुबारकबाद और पूरे साल आप सभी की इच्छा पूरी होने की उम्मीद करता हूं। ईद मुबारक।

हेमा मालिनी : मेरे सभी मित्रों को ईद मुबारक।

स्वरा भास्कर : सभी को ईद मुबारक। प्यार और शांति..मेरे लिए कुछ सेवइयां बचा कर रखना।

फरहान अख्तर : सभी को ईद मुबारक।

वरुण धवन : सभी को ईद मुबारक। प्यार, शांति और रोशनी।

राणा दग्गुबाति : ईद मुबारक।

हुमा कुरैशी : ईद मुबारक। अल्लाह सभी पर रहमत करें। सभी के लिए प्यार, शांति, सुरक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, बढ़िया भोजन मिलने और अपने करीबी के हमेशा नजदीक रहने की कामना। आमीन।

ईशा गुप्ता : ईद मुबारक।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493