उप्र में तेज धूप, गर्मी व उमस बढ़ी

लखनऊ,1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

लखनऊ,1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में बारिश होने की भी संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। दिन में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। जिससे गर्मी व उमस से राहत मिल सकती है।

गुप्ता ने बताया कि उप्र में विंड पैटर्न होने से बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। मानसून का पूरी तरह से आगमन नहीं हुआ है लेकिन चार जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493