पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि उमस भरी गर्मी जारी है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। राज्य में अभी झमाझम बारिश के आसार नहीं है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस और गया का 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 37.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 0.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath