उत्तर कोरिया से वार्ता बहाली की दक्षिण कोरियाई पहल को ट्रंप का समर्थन

वाशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ वार्ता बहाली की नीति पर वाशिंगटन यात्रा पर आए अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जे-इन का समर्थन किया है।

व्हाइट हाउस ने बैठक के बाद जारी हुए संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ ने शुक्रवार रात उनके बयान के हवाले से बताया, “राष्ट्रपति ट्रंप ने मानवतावादी मामलों सहित अंतर-कोरियाई वार्ता को पुनरारंभ करने के राष्ट्रपति मून की इच्छा का समर्थन किया।”

बयान में कहा गया है कि दोनों देशों को उत्तर कोरिया की ओर एक शत्रुतापूर्ण नीति नहीं बनाए रखनी चाहिए और वार्ता के द्वार को ‘सही परिस्थितियों में खुला रखना चाहिए।’

मून पहले कह चुके हैं कि अगर उत्तर कोरिया अपनी परमाणु और मिसाइल गतिविधियों को रोक देता है तो वार्ता को बहाल किया जा सकता है।

इस बैठक के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणुमुक्त करने के अपने संकल्प की प्रतिबद्धता जताते हुए उत्तर कोरिया और अमेरिका परमाणु मुद्दे को हल करने की सर्वोच्च प्राथमिकता और प्योंगयांग पर अधिकतम दबाव डालने के लिए सहमत हुए।

बयान के अनुसार, “प्रतिबंध कूटनीति का साधन है।”

बयान के अनुसार, “दोनों नेताओं ने मौजूदा प्रतिबंधों को पूरी तरह से लागू करने और उत्तर कोरिया पर अपने उत्तेजक कार्यों को रोकने व रचनात्मक वार्ता के लिए अधिकतम दबाव डालने के लिए नए उपायों को लागू करने की अपनी वचनबद्धता की पुष्टि की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493