ईसाई धर्मस्थलों को अपवित्र करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी : पर्रिकर

पणजी, 2 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि दक्षिणी गोवा के सल्सते तहसील में दो ईसाई धर्मस्थलों को अपवित्र करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पर्रिकर ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

पणजी से 45 किमी दूर गुडी परोडा गांव में व सेंट जोस डी एरियल में होली क्रास के साथ रविवार सुबह हुई तोड़-फोड़ पर उनकी टिप्पणी पूछी गई तो पर्रिकर ने कहा, “हम इस तरह की शरारत बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493