भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरी घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए गहरा दुख जताया है और घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना में शामिल रहे आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी करने जा रही है। घटना में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवारों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। गांव में भी पुलिसबल तैनात कर दिए गया है।
dharmpath.com dharmpath