मेघालय मानव लोगो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल होगा

शिलॉन्ग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मेघालय का निर्वाचन विभाग युवा मतदाताओं द्वारा बनाए गए सबसे बड़े मानव लोगो से संबंधित दस्तावेजों को जल्द ही लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को सौंपेगा।

जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को मानव लोगो बनाया गया था, जो मतदाताओं खासकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के पंजीकरण के राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रेडरिक रॉय खारकोंगोर ने आईएएनएस से कहा, “18 व 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 2,830 युवा लड़कों व लड़कियों ने नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराया और 75 फुट लंबे तथा 120 फुट चौड़े मानव लोगो का निर्माण किया।”

उन्होंने कहा, “हम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें आठ जुलाई तक मानव लोगो की वीडियो रिकॉर्डिग तथा तस्वीरें भेज देंगे। हमें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।”

इससे पहले, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल होने के लिए पंजाब के लुधियाना में 6,000 से अधिक मतदाताओं ने मतदाता कार्ड के साथ संयुक्त तौर पर तस्वीरें खिंचवाई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493