अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की बधाई

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (चार जुलाई, 2017) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं भारत सरकार और देश के लोगों की ओर से महामहिम, अमेरिकी सरकार और जनता को आपके राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा, “हमारे दोनों राष्ट्रों, दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच सामरिक भागीदारी, साझा मूल्यों और कार्यनीतिक हितों की बढ़ती समाभिरूपता पर आधारित है। आज, हमारी बहु-पक्षीय कार्यनीतिक भागीदारी मानव जीवन के लगभग सभी पक्षों में व्याप्त हो चुकी है और वह वैश्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

मुखर्जी ने कहा, “भारत अमेरिका के साथ संबंधों के विस्तार और उन्हें अधिक गहरा बनाने को उच्च प्राथमिकता देता है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिका की यात्रा की और आपके साथ विचार-विमर्श किया। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में दोनों देश आपसी हित के लिए सहयोग के अवसरों का लाभ उठाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493