ट्रांसजेंडर समुदाय को निशुल्क शिक्षा देगा इग्नू

इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि इग्नू अभी तक बंदियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा था, अब यही सुविधा इस वर्ष जुलाई सत्र से ट्रांसजेंडर समुदाय के विद्यार्थियों को भी प्रदान की जाएगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि विद्यार्थी 228 से भी अधिक शैक्षणिक एवं व्यवसायिक कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रम मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, पर्यटन, स्वास्थ्य विज्ञान, सतत शिक्षा, शिक्षा, कम्प्यूटर, प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास क्षेत्रों से सम्बन्धित हैं। इग्नू में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को टीसी अथवा माईग्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं है।

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट द्वारा ऑन-लाइन आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रमाण-पत्र कार्यक्रम में नामांकन की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 15 जुलाई है एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2018 सत्र के लिए शिक्षा में स्नातक (बीएड), पोस्ट बेसिक बीएससी नसिर्ंग, व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमबीए) में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493