बता दें कि सेना पर आई आजम खान की विवादित टिप्पणी के एक दिन बाद ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शाहजहांपुर इकाई के महामंत्री राजेश कुमार अवस्थी ने आजम खान की जुबान काटने वाले को 50 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान कर दिया था। उनकी टिप्पणी के बाद से प्रदेश में आजम खां के खिलाफ काफी आक्रोश फैल गया था।
आज इस मामले में आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू की तहरीर पर गंज थाने में विहिप नेता राजेश कुमार अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट में राजेश कुमार अवस्थी के साथ नव निर्माण सेना मेरठ के अध्यक्ष अमित जानी को भी नामजद किया गया है।
dharmpath.com dharmpath