इस बारे में प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशान्त त्रिवेदी ने आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जारी निर्देश के अनुसार कैम्प/मेले का आयोजन प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक सप्ताह में एक बार किया जाएगा। खासतौर से कैम्प/मेले के आयोजन का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराना है।
कैम्प/मेले में रोगियों को जिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी, उनमंे नेत्र विशेषज्ञ, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath