जागरण समूह के सीईओ आईआईएम अमृतसर के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। देश के अग्रणी मीडिया समूह ‘जागरण’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय गुप्ता को सोमवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अमृतसर के सोसायटी एंड बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बयान के मुताबिक गुप्ता इस पद पर पांच वर्ष के लिए रहेंगे। उनका कार्यकाल 23 जून से शुरू हुआ है।

वह साल 2004 से 2009 तक आईआईएम लखनऊ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के भी सदस्य रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493