उत्तर प्रदेश का बजट 11 जुलाई को पेश होगा

लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 11 जुलाई को वित्त वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र 28 जुलाई को खत्म होगा और इस सत्र के दौरान 13 बैठकें होंगी।

बजट को विधानसभा अध्यक्ष हृदयनाथ दीक्षित मंजूरी देंगे।

बजट पर 17 जुलाई और 18 जुलाई को चर्चा होगी और बजट के प्रावधानों पर 19 जुलाई और 20 जुलाई को चर्चा होगी।

यह प्रक्रिया 24 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी और आखिरी दिन इस पर अंतिम मतदान होगा।

समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस राज्य में खराब कानून एवं व्यवस्था और योगी आदित्यनाथ की सरकार में बढ़ रहे अपराध जैसे मुद्दों को सदन में उठा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493