पेरिस, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब मार्सेली ने ब्राजील के अतंर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लुइज गुस्तावो से करार कर लिया है।
क्लब ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
मार्सेली ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में लिखा है, “उनके पास अच्छा खासा अनुभव है, जो उनके नए कोच के लिए मददगार साबित होगा।”
क्लब ने गुस्तावो के साथ करार राशि के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि मीडिया में छाई अटकलों के अनुसार क्लब ने गुस्तावो के लिए 90 लाख डॉलर की कीमत चुकाई है।
गुस्तावो ने ब्राजील के लिए 42 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 2013 में कंफेडेरशंस कप विजेता ब्राजीलियाई टीम का हिस्सा थे। साथ ही वह फीफा विश्व कप-2014 की ब्राजील टीम का हिस्सा भी थे।
dharmpath.com dharmpath