नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई और मंगलवार से लेकर अब तक 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में सामान्य तौर पर बदली छाई रहेगी। बारिश की हल्की संभावना है। कल (गुरुवार) दोपहर से शाम के बीच बारिश हो सकती है।”
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath