रेलवे के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बिलासपुर से अमृतसर तक चलने वाली यह गाड़ी हजरत निजामुद्दीन तक यथावत चलेगी। निजामुद्दीन से आगे गाड़ी का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
रायपुर मंडल के वरिष्ठ प्रचार-प्रसार अधिकारी शिव कुमार पंवार ने बताया कि मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, पबली खास एवं दौरला स्टेशनों में किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गाड़ी 18237 बिलासपुर-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच जुलाई से 12 जुलाई तक तथा 18238 अमृतसर-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात जुलाई से 14 जुलाई तक रद्द की गई थी।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने इन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।
पंवार ने कहा कि 18237 बिलासपुर-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को छह जुलाई से 12 जुलाई तक अपने नियमित मार्ग निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया निजामुद्दीन-नई दिल्ली-अंबाला कैंट के मार्ग से चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 18238 अमृतसर-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आठ जुलाई से 14 जुलाई तक अपने नियमित मार्ग अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-निजामुद्दीन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया अंबाला कैंट-नई दिल्ली-निजामुद्दीन के मार्ग से चलाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath