उप्र : मथुरा में सड़क हादसा, 5 मरे

लखनऊ / मथुरा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कोडा कार पलटने से लुधियाना से ग्वालियर जा रहे पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 115 महावन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार में चल रही स्कोडा कार अंडरपास की पुलिया से टकराकर पलट गई। कयास लगाया जा रहा है कि यह हादसा चालक के नींद में होने की वजह से हुआ है।

इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की राहत टीम, महावन व टोल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक तीन लोग दम तोड़ चुके थे। चालक समेत दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

महावन थानाक्षेत्र के इंस्पेक्टर जी.पी. सिंह के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त प्रेम, राजू, शाहरुख तथा चालक चंद्रवीर के रूप में की गई है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493