शांताराम नाईक कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख नियुक्त

पणजी, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांताराम नाईक शुक्रवार को गोवा इकाई के प्रमुख नियुक्त किए गए। उन्हें लुईजिन्हो फलेरियो के स्थान पर गोवा कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया है।

राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नाईक का कार्यकाल इस माह समाप्त हो रहा है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लुईजिन्हो फलेरियो के स्थान पर शांताराम नाईक को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने का सुझाव स्वीकार कर लिया है।”

इस तटीय राज्य के कई कांग्रेस विधायक फलेरियो के प्रति बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। उनका आरोप है कि फलेरियो तथा कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह की वजह से इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने में नाकाम रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493