मप्र के 14 जिलों में सामान्य से कम वर्षा

भोपाल,7 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है, मगर राज्य के 14 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं छह जिलों में सामान्य से अधिक और 31 में सामान्य वर्षा हुई है।

राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, एक जून से सात जुलाई के बीच राज्य में छह जिले पन्ना, रीवा, मुरैना, भिंड, अशोकनगर और दतिया में सामान्य से अधिक वर्षा हुई।

वहीं सामान्य वर्षा 31 जिलों- जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़, सीधी, सतना, उमरिया, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले में हुई है।

इसके अलावा 12 जिलों- बालाघाट, डिंडोरी, दमोह, छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, खरगोन, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल में कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि दो जिले सिंगरौली और आगर-मालवा ऐसे हैं जहां कम बारिश हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493