मप्र : लामबंद हो रहे छोटे दलों की साझा बैठक शनिवार को

भोपाल,7 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन के लिए 12 से ज्यादा राजनीतिक दल लामबंद हो रहे हैं और इसमें सामाजिक संगठनों को भी शामिल किया जा रहा है। यहां शनिवार को इन दलों और सामाजिक संगठनों की बैठक होने जा रही है। इन दलों को मगर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से परहेज है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव बादल सरोज ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी कार्यालय में शनिवार को होने वाली बैठक में चारों वामपंथी दलों के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा), जनता दल (यू), जनता दल (एस), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), राष्ट्रीय समानता दल (रासद), समाजवादी जन परिषद (सजप) जैसे राजनीतिक दल और जनांदोलनों के राष्ट्रीय मंच ‘एनएपीएम’, नर्मदा बचाओ आंदोलन, किसान मजदूर संघर्ष समिति मुलताई के अलावा अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय विस्थापन प्रभावित आंदोलनों की अगुआई कर रहे जनांदोलनों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बैठक में विभिन्न समसामायिक मुद्दों पर चर्चा के साथ आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493