उत्तराखंड : निशंक का वाहन भूस्खलन के मलबे में फंसा

देहरादून, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ शुक्रवार को बाल-बाल बच गए, जब उनका वाहन कुमाऊं क्षेत्र में यात्रा के दौरान सिरोबागढ़ में एक भूस्खलन में फंस गया।

पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के सांसद अपने कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर थे, उसी समय एक बड़े भूस्खलन का मलबा उनके काफिले के सामने आ गया और उनका वाहन फंस गया।

निशंक सड़क से मलबा हटाए जाने के बाद अपनी कार से निकल सके। बाद में रास्ता साफ होने के बाद अपनी यात्रा पर जा सके।

यह घटना श्रीनगर से करीब 15 किमी पहले हुई। सिरोबागढ़ इलाके में खास तौर से बारिश के समय अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। बड़े पत्थर व मलबा क्षेत्र में गिरते रहते हैं और यह राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है।

निशंक ने बाद में कहा कि वह अच्छे व सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के लिए सभी मौसम में सड़क के लिए एक योजना बना रही है, सिरोबागढ़ की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493