शिमला, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अगले हफ्ते हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भारी बारिश की संभावना है। एक मौसम अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
शिमला, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अगले हफ्ते हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भारी बारिश की संभावना है। एक मौसम अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यहां मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “10 और 11 जुलाई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।”
उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से राज्य में मॉनसून कमजोर हो गया था, वह एक बार फिर सक्रिय होगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन शहर शिमला, नारकंडा, कुफरी, कालपा, कसौली, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर और मनाली में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
राज्य में कांगड़ा जिले के नागरोता सुरियन में सबसे ज्यादा 13 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath