आईपैड पर पार्टी विवरण अपडेट करना शीर्ष प्राथमिकता : गोवा कांग्रेस प्रमुख

पणजी, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शांताराम नाइक की प्राथमिकता में भारतीय जनता पार्टी नीति गठबंधन सरकार को गिराना नहीं, बल्कि अपनी पार्टी से संबंधित सूचनाओं को आईपैड पर अपलोड करना है।

पणजी, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शांताराम नाइक की प्राथमिकता में भारतीय जनता पार्टी नीति गठबंधन सरकार को गिराना नहीं, बल्कि अपनी पार्टी से संबंधित सूचनाओं को आईपैड पर अपलोड करना है।

शुक्रवार को एक मीडिया सम्मेलन से इतर आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता पार्टी संबंधी सभी सूचनाओं को उनके आईपैड में डालना है, ताकि यह उनकी उंगलियों पर उपलब्ध हो सके।

नाइक ने कहा, “सामान्यत: हम किसी जानकारी को पार्टी कार्यालय से मांगते हैं। लेकिन मैं सभी जानकारियों को अपने आईपैड में रखूंगा। इससे सभी जानकारी हमेशा मेरे पास रहेगी।”

नाइक राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले सांसद हैं जिन्होंने संसद में भाषण देने के लिए आईपैड का इस्तेमाल किया था।

नाइक प्रेस वार्ता के दौरान भी आधिकारिक बयान पढ़ने के लिए आईपैड का इस्तेमाल करते हैं तथा मीडिया में बयान जारी भी इसी से करते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं इसमें संविधान, सीआरपीसी, कांग्रेस घोषणापत्र और पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची जारी करुं गा।”

भाजपानीत सरकार को हिलाने के बारे में उन्होंने कहा, “यह मेरी शीर्ष प्राथमिकता नहीं है। मेरी शीर्ष प्राथमिकता पार्टी को बनाना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493