उप्र : शौच गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र मझिला के एक गांव की 18 वर्षीय युवती अकेली शुक्रवार शाम गांव के बाहर खेतों की तरफ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वापस लौटते समय पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के दीपक और संदीप ने उसको रोक लिया।

आरोप है कि दोनों युवकों ने उसको गन्ने के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती जब घर पहुंची तो अपने पिता व मां को पूरी बात बताई। पिता युवती को लेकर थाने पहुंचा और शिकायती पत्र दिया।

एसओ अमित सिंह भदौरिया ने शनिवार को बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493