उप्र : सर्राफा व्यवसायी हत्या व लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार (फोटो सहित)

नंदगंज कस्बा निवासी सर्राफा व्यवसायी विनोद कुमार बरनवाल को 30 जून को गोली मार कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण से भरा बैग लूट लिया था और लेकर फरार हो गए थे।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सोमेन वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों में से एक आरोपी मोहित वर्मा को क्राइम ब्रांच व नंदगंज व करंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने करंडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने बताया, “आरोपी मोहित वर्मा इससे पहले भी सैदपुर में हुए सर्राफा व्यवसायी दोहरे हत्याकांड व लूट कांड में शामिल है। उसके ऊपर विभिन्न थानों में आठ मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूट का आधार कार्ड, चांदी के आभूषण और 1500 रुपये बरामद किया गया।”

पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493