नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में एक शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान गोलियां चलाने वाले दो लोगों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने कहा कि यह गोलीबारी पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में तड़के दो बजे हुई।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान योगेश एवं मजीद के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया, “जैसे ही दूल्हे के घुड़चढ़ी आई तो लड़के वालों की तरफ से दूल्हन पक्ष को दिए गए पैसों पर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने हवा में गोलियां चला दीं।”
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से बंदूक भी बरामद की है।
dharmpath.com dharmpath