कांग्रेस का कहना है कि इस फिल्म के जरिए भंडारकर गांधी-नेहरू परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को इसी फिल्म के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के पास मधुर भंडारकर का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना है, “फिल्म के जरिये गांधी-नेहरू परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है। इस फिल्म को रोका जाए।”
अपना विरोध जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधुर भंडारकर का पुतला फूंका और भंडारकर के विरोध में नारे लगाए।
dharmpath.com dharmpath