तमिलनाडु ने कुडनकुलम की 2,000 मेगावाट बिजली मांगी

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के. पलनीस्वामी ने सोमवार को केंद्र सरकार से तिरुनेलवेली जिले में कुडनकुलम की तीसरी व चौथी परमाणु बिजली इकाइयों से पैदा होने वाली पूरी 2,000 मेगावाट बिजली का आवंटन तमिलनाडु को करने का आग्रह किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने सोमवार को यहां राज्य सचिवालय में पलनीस्वामी से मुलाकात की।

बैठक के दौरान पलनीस्वामी ने गोयल से कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र की तीसरी व चौथी परमाणु बिजली ईकाई से उत्पन्न होने वाली 2,000 मेगावाट बिजली राज्य के लिए आवंटित करने का आग्रह किया।

पलनीस्वामी ने गोयल से निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने और चेय्यूर अल्ट्रा मेगा पॉवर परियोजना के लिए एक अलग से कोयला ब्लॉक आवंटन करने का अनुरोध किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493