सुरक्षा का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख

श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। एक दिन पहले अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत मंगलवार को सुरक्षा जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे।

सूत्रों ने बताया कि जनरल रावत बादामी बाग छावनी इलाके जाएंगे और सेना के कमांडरों के साथ सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।

वह पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ भी सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

सोमवार देर शाम जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकवादी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493