‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के 2 साल पूरे, प्रभास यादों में खोए

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ‘बाहुबली’ श्रृंखला की दो फिल्मों में चार साल देने वाले अभिनेता प्रभास इस श्रृंखला की पहली फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के दो साल पूरे होने के अवसर पर यादों में खो गए। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए इसकी पूरी टीम और फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली को धन्यवाद दिया।

प्रभास ने एक फेसबुक पोस्ट में सोमवार को लिखा, “आज मेरी सबसे खास फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ ने अपनी रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। मुझे बहुत सी पुरानी बातें याद आ रही हैं, जब पूरी टीम फिल्म पर जुनून के साथ काम कर रही थी।”

उन्होंने लिखा, “मैं इस अवसर पर अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और विशेष महसूस करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इस खास दिन के लिए बाहुबली की पूरी टीम, खासकर एस.एस. राजामौली को बधाई, जिनकी वजह से यह साकार हो पाया। हम इसे आप सभी को समर्पित करते हैं।”

अभिनेता ने ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2 : द कॉनक्लूजन’ में बाहुबली का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई के साथ भारतीय सिनेमा में सफलता के नए आयाम लिखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493