उप्र : गले में सांप डालकर नागिन डांस कर रहे युवक को सांप ने डसा

नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुड़ाना में सोमवार रात एक बजे सुधीर की बारात रवाना होने से पहले घुड़चढ़ी कार्यक्रम हो रहा था। डीजे पर नागिन की धुन बज रही थी। इसी बीच खेत से निकल कर एक सांप लोगों के बीच आ गया। दुल्हे के दोस्त संजीव (20) ने सांप को उठाकर अपने गले में डाल लिया और नागिन धुन पर डांस करने लगा।

इस बीच, सांप संजीव के गले से गिरा भी, लेकिन संजीव ने उसे फिर गले में डाल कर नाचना शुरू कर दिया। सांप से उसे डस लिया और गले से उतर कर चला गया। उधर सांप के काटने से संजीव के मुंह से झाग आने लगा, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात ग्राम खुड़ाना में घुड़चढ़ी कार्यक्रम के दौरान सांप को गले में डाल कर नाच रहे युवक की सांप के काटने से मौत हो गई, जिसके बाद लोगों ने सांप को खेतों में जाने दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493