जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ के रहीमपुरवा निवासी 60 वर्षीय चुन्ना लाल ने खैरीगढ़ पुल से सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। किसान पर तीन लाख रुपये का कर्ज था। सरकार की कर्जमाफी योजना के दायरे में नहीं आने के कारण उसका कर्ज माफ नहीं हो पाने की वजह से वह मानसिक तनाव में था। इसी कराण उसने आत्महत्या कर ली।
सिंगाही पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath