उप्र : चोरी की 3 बाइक के साथ 3 गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, “विजयनगर निरीक्षक प्रभारी नजेश कुमार सिंह की टीम बीती देर रात इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-24 तिगरी कट के पास से नोएडा की ओर से आने वाले मार्ग से तीन अपराधी चोरी की दो मोटरसाईकिल पर आने वाले हैं, जो किसी लूट की वारदात को अंजाम देना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस सूचना पर विजय नगर पुलिस ने एनएच-24 तिगरी कट पर चेकिंग शुरू कर दी और देर रात बाइक पर आने तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, जो पुलिस को देख फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से तीन मोटरसाईकिल बरामद हुई है।”

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि मोटरसाईकिल को उन लोगों ने सात जुलाई को बागु थाना विजयनगर से चोरी की थी। वहीं आठ जुलाई को विजय नगर गोलचक्कर के पास अग्रवाल ट्रेडर्स के मालिक से हुई लूट भी स्वीकार की।

पुसिल ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493