पिलुआ थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह की टीम बुधवार तड़के भदवास बार्डर पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सिकंदराराऊ की ओर से कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर जीटी रोड होकर इलाके में आने वाले हैं।
सूचना पर पिलुआ थानाध्यक्ष ने आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भदवास बार्डर, जीटी रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सिकंदराराऊ की ओर से दो मोटर साइकिल व तीन चारपहिया वाहन आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश गाड़ियां तेजी से भगाने लगे, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
वाहनों की चेकिंग में करीब 20 पेटी अवैध गैरप्रांतीय शराब तथा भारी मात्रा में ढक्कन, रैपर और उप्र आबकारी के होलोग्राम बरामद हुए। इसके अलावा एक पेटी चंडीगढ़ निर्मित 48 पौवा भी मिले। पुलिस ने तीन चारपहिया वाहन व दो मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेते हुए पांच तस्करों सर्वेद्र, दुर्वेश, गयाप्रसाद यादव, दुर्वेश यादव और मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath