मंत्रिमंडल को भारत-बांग्लादेश साइबर सुरक्षा सहयोग से अवगत कराया

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल को बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच साइबर सुरक्षा सहयोग को लेकर किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से अवगत कराया गया।

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल को बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच साइबर सुरक्षा सहयोग को लेकर किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से अवगत कराया गया।

आधिकारिक बयान में यहां बताया गया कि इस एमओयू पर साल 2017 में 8 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह समझौता इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाली भारतीय कंप्टूटर एमरजेंसी रेसपांस टीम (सीईआरटी-इन) और बांग्लादेश की पोस्ट्स, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाली बांग्लादेश कंप्यूटर रेसपांस टीम (बीजीडी इ-जीओवी सीआईआरटी) बांग्लादेश कंप्यूटर कौंसिल ऑफ इंर्फामेसन एंड कम्यूनिकेशन के बीच किया गया।

बयान में कहा गया, “इस एमओयू का उद्देश्य सीईआरटी-इन और बीजीडी ई-जीओवी सीआईआरटी के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसमें साइबर हमलों और साइबर हमलों की घटना की जानकारी, साइबर सुरक्षा तकनीक, साइबर सुरक्षा नीति और प्रचलन आदि की जानकारी साझा करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493