इस बारे में संसदीय सचिव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हर प्रकार से मदद की जाएगी।”
वन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस क्षेत्र में हाथियों का दल दिखाई दिया है, वह करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है। वन विभाग के अधिकारी हाथियों को गांव के पास आने से पहले ही खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।
गौरतलब है कि मंगलवार रात को भी हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला था। वन विभाग की टीम बीते कई दिनों से हाथियों को खदेड़ने का काम कर रही है। बीते 13 दिनों में हाथियों के हमले में चार ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath