होसुर (तमिलनाडु), 12 जुलाई (आईएएनएस)। गौरिका बिश्नोई ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के आठवें चरण के पहले दिन बुधवार का अंत पहले स्थान के साथ किया है।
गुरुग्राम की गौरिका ने पहले दिन 2 अंडर 69 का स्कोर किया।
इस चरण से घरेलू सत्र में वापसी कर रहीं वाणी कपूर ने पहले दिन 70 का स्कोर किया और एक शॉट के अंतर से दूसरे पायदान पर रहीं।
गौरिक ने शानदार शुरुआत की और पहले तीन होल में बर्डी लगाकर हैट्रिक पूरी की।
गौरिका और वाणी के बाद त्वेशा मलिक, अमनदीप द्राल और गैर-पेशेवर खिलाड़ी अंकिता केडल्या 71 का समान स्कोर कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
गौरिका ने सातवें, आठवें, 10वें और 16वें होल में बर्डी लगाते बुधवार को कुल सात बर्डी हासिल किए, हालांकि छठे, नौवें और 18वें होल पर वह बोगी खेल बैठीं तथा पांचवें होल पर डबल बोगी लगाई।
पिछले सप्ताह थाईलैंड ओपन खेलकर लौटीं वाणी ने कुल पांच बर्डी और तीन बोगी के साथ दिन का समापन किया।
dharmpath.com dharmpath