भोपाल-खजुराहो के बीच चेयरकार टेन गुरुवार से

भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खजुराहो के बीच गुरुवार से चेयरकार महामना एक्सप्रेस शुरू हो रही है। इस गाड़ी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी संख्या 22163 व 22164 भोपाल-खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस के नाम से प्रतिदिन चलेगी। गुरुवार को इस गाड़ी को दोपहर 3.10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से हरी झंडी दिखाएंगे। यह गाड़ी शुक्रवार को खजुराहो से भोपाल लौटेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी 15 जुलाई से नियमित रूप से सुबह 6.50 बजे भोपाल से रवाना होकर विदिशा, गंजबासौदा, मंडीबामोरा, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर होती हुई 1.30 बजे दोपहर खजुराहो पहुंचेगी। वही खजुराहो से उसी दिन अपराह्न 4.15 बजे रवाना होकर रात 10.55 बजे रात में भोपाल पहुंचेगी।

गाड़ी की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इस मौके पर आयोजित समारोह में भोपाल स्टेशन पर संसद आलोक संजर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन विश्वास सारंग एवं विधायक भोपाल-उत्तर आरिफ अकील उपस्थित रहेंगे।

रेलवे के मुताबिक, इस गाड़ी में एक वातानुकूलित चेयरकार, नौ चेयरकार, दो सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआर सहित कुल मिलाकर 14 डिब्बे होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493