विजयवाड़ा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में बदमाशों की छेड़छाड़ से परेशान होकर 14 वर्षीया किशोरी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली।
यह घटना यहां सनत नगर के पास हुई।
सरकारी स्कूल की कक्षा नौंवी में पढ़ने वाली के.सौम्या ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिस समय उसने फांसी लगाई, वह घर में अकेली थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनी नाम का गुंडा उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था।
सौम्या के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं, जबकि उसकी मां मजदूरी का काम करती हैं। पीड़िता अपनी छोटी बहन बोजी के साथ स्कूल जाया करती थी।
dharmpath.com dharmpath