पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। राज्य में इस दौरान कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं है, एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, पूर्णिया का 26.3 डिग्री तथा गया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, गया का 34.5 डिग्री, भागलपुर का 35.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath