हिमाचल के 67 विधायकों ने वोट डाले

शिमला, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के 67 सदस्यों ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। कांगेस के एक बीमार विधायक का निधन हो गया।

विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न् तक सभी 67 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया।

विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने सबसे पहले मतदान किया और उसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमारे विधायक मतदान के लिए बहुत उत्साहित थे, और इसीलिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू होने से काफी पहले ही विधानसभा (मतदान केंद्र) पहुंच गए।”

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके कुछ कैबिनेट सहयोगियों ने भी मतदान किया।

उल्लेखनीय है कि 68 सदस्यीय विधानसभा में, सत्तारूढ़ कांग्रेस के 35 विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 28 और चार निर्दलीय हैं।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के एक विधायक करण सिंह के निधन के बाद एक सीट रिक्त पड़ी हुई है। वहीं दो निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को और शेष दो ने कांग्रेस को समर्थन दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493