वेंकैया नायडू राजग के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम.वेंकैया नायडू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यह घोषणा की।

शाह ने कहा कि ‘नायडू देश के वरिष्ठ नेताओं में से हैं।’

नायडू दो बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और चार बार से राज्यसभा सांसद हैं।

शाह ने कहा, “राजग के सभी सदस्यों ने उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू की उम्मीदवारी का स्वागत किया है।”

नायडू मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विपक्ष पहले ही महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493