नामाकंन-पत्र दाखिल करने से पहले नायडू की आडवाणी, जोशी से मुलाकात

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू ने अपना नामाकंन-पत्र दाखिल करने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेताओं एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवासों पर मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार शाम को नायडू को राजग की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

नायडू ने इस घोषणा के बाद सोमवार रात को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

नायडू का इस पद के लिए महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है। गांधी 18 विपक्षी दलों के उम्मीदवार हैं।

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव पांच अगस्त को होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493