नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने ‘दलितों के खिलाफ अत्याचार’ का मुद्दा राज्यसभा में ‘नहीं उठाने देने’ को लेकर मंगलवार को ऊपरी सदन से इस्तीफे की धमकी दी।
बसपा नेता ने आरोप लगया कि उन्हें दलितों के खिलाफ अत्याचार का मुद्दा नहीं उठाने दिया जा रहा। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया।
राज्यसभा से बाहर आने के बाद मायावती ने संवाददाताओं से कहा, “मैं इस सदन में दलितों और पिछड़ों की आवाज बनने और उनके मुद्दे उठाने के लिए आई हूं। लेकिन जब मुझे यहां बोलने ही नहीं दिया जा रहा, तो मैं यहां क्यों रहूं।”
मायावती ने कहा, “इसलिए मैंने आज (मंगलवार) राज्यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है।”
dharmpath.com dharmpath