पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दरियाबाद के मियागंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर साबित अली (40) का शव देखा। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना गांव में फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वायड, फिंगर पिंट्र एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी।
एएसपी शिवाकांत तिवारी और सीओ रामसनेही घाट सहित कई थानों की फोर्स भी पहुंची। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है और पीठ पर चाकुओं से कई वार किए गए हैं।
जांच में पुलिस को पता चला कि अविवाहित मृतक साबित अली पिछले 20 सालों से 52 वर्षीय अविवाहित जसकरन के साथ रहता था। पुलिस ने जसकरन और साबित के भाई कुदरत अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath