गढ़ क्षेत्र में 2008 को लूट की घटना हुई थी, जिसमें सोनू और विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोनू इन दिनों जमानत पर चल रहा है, वहीं विशाल जेल में बंद है। लूट के मामले का मुकदमा गढ़ की सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में चल रहा है। लेकिन, पुलिस वाले गवाही देने नहीं आ रहे हैं, जिससे मुकदमे की कार्यवाही आगे बढ़ने की बजाए बाधित हो रही है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन अमर प्रताप चौधरी ने लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिसकर्मियों के गवाही पर न आने के चलते कोतवाली मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अक्षीक्षक अनंत देव सहित वरिष्ठ कोषाधिकारी मुजफ्फरनगर को पत्र भेजे गए हैं।
मुकदमे में सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख नियत कर गढ़ पुलिस अधीक्षक को आदेश की तामील कराकर साक्षियों को अदालत में पेश करने हुक्म दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath