मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 779 मोबाइल फोन जब्त

गाजियाबाद, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मोबाइल चोरी कर या पुराने मोबाइल खरीद कर उन्हें नया बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने मंगलवार को 779 मोबाइल जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मीडिया को बताया कि पुलिस को अपराध के दौरान गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और सॉफ्टवेयर भी मिले हैं।

पुलिस ने जब गिरोह के ठिकाने पर छापा मारा, तो उन्हें आठ लोग मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलते नजर आए।

गिरोह के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के गफ्फार बाजार से 10,000 रुपये में एक सॉफ्टवेयर खरीदा, जो एप्पल और ब्लैकबैरी के फोन्स के अलावा किसी भी मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदल सकता था।

हर फोन को इसके बाद एक नए फोन की तरह बनाकर बेचा जाता था। हर फोन से गिरोह सात से आठ हजार तक की कमाई कर लेता था।

तोमर ने कहा, “उन्होंने इस तरह हजारों मोबाइल फोन बेचे हैं।”

गिरोह के सदस्यों की पहचान चांद मोहम्मद, अकरम, कासिफ, शानू, गौरव, मनोज और हरिओम के रूप में हुई है और ये सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इसके अलावा गिरोह का एक सदस्य अफसर दिल्ली का निवासी है।

पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान 799 मोबाइल फोन जब्त करने के अलावा दो लैपटॉप, दो डेटा केबल्स, दो पेन ड्राइव, सॉफ्टवेयर वाला एक उपकरण और एक एलईडी मॉनिटर बरामद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493