पटना, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान साफ है और सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस दौरान उमस भरी गर्मी जारी है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं। राज्य के लोगों को भारी बारिश के लिए अभी दो से तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, भागलपुर का 26़ 8 डिग्री, गया का 27़ 2 डिग्री और पूर्णिया का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 37़ 4 डिग्री, गया का 36़ 7 डिग्री, भागलपुर का 37़ 2 डिग्री और पूर्णिया का 37़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath