नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
dharmpath.com dharmpath