सर्वोच्च न्यायालय में निजता के अधिकार पर सुनवाई

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय में बुधवार को इस प्रश्न पर सुनवाई हो रही है कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है या नहीं। यह प्रश्न आधार योजना की वैधता को चुनौती देने के संबंध में महत्वपूर्ण है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस. केहर की अध्यक्षता वाली नौ न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ 1954 और 1962 के दो फैसलों के संदर्भ में निजता के अधिकार की प्रकृति की समीक्षा करेगी।

न्यायमूर्ति केहर के अलावा नौ सदस्यीय पीठ में न्यायमूर्ति चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे, न्यायमूर्ति आर.के. अग्रवाल, न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन, न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, न्यायमूर्ति डी.वाय. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493